महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन (यूके) पहुंचीं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर यानी सोमवार को होना है। गौरतलब है कि महारानी की अंत्येष्टि में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन और ब्राज़ील, इटली, श्रीलंका के राष्ट्रपति समेत कई वैश्विक नेता शामिल होंगे।