महारानी एलिज़ाबेथ-II के ताबूत के पीछे साथ चलते दिखे विलियम व हैरी, तस्वीर हुई वायरल

प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी बुधवार को यूके की दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-II के ताबूत के पीछे साथ-साथ चलते नज़र आए जिसकी एक तस्वीर वायरल हो गई है। दरअसल, ताबूत को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर हॉल ले जाया जा रहा था। बीते हफ्ते अपनी दादी के निधन के बाद यह दूसरी बार है जब दोनों भाई एक साथ नज़र आए।