महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के ताबूत पर कौनसा झंडा और मुकुट है?
महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय का ताबूत यूनाइटेड किंगडम को दर्शाने वाले 'रोयल स्टैंडर्ड' झंडे से लपेटा गया है। यह लाल, पीले, व नीले रंग के साथ 4 हिस्सों में बंटा हुआ है और प्रत्येक हिस्सा यूके के एक देश (वेल्स को छोड़कर) का प्रतिनिधित्व करता है। ताबूत पर रखा मुकुट इम्पीरियल स्टेट क्राउन है जिसमें 3000 से अधिक रत्न जड़े हुए हैं।