महारानी की अंतिम यात्रा में शामिल घोड़े 'रोने की आवाज़' से हैं वाकिफ, मिली है विशेष ट्रेनिंग

महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की अंतिम यात्रा का नेतृत्व करने वाले घोड़ों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। दरअसल, अभ्यास के दौरान रोते हुए सैनिक इन घोड़ों पर फूल बरसाते थे ताकि उन्हें 'रोने की आवाज़' से वाकिफ कराया जा सके। अंतिम यात्रा का नेतृत्व करने के लिए चुने गए चार घोड़े रॉयल कनेडियन माउंटेड पुलिस ने महारानी को भेंट किए थे।