महारानी के ताबूत की सुरक्षा में खड़ा रॉयल गार्ड बेहोश होकर गिरा

यूके की दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-II के ताबूत की सुरक्षा में खड़ा एक रॉयल गार्ड बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस उस गार्ड की मदद के लिए पहुंची जिससे लाइव स्ट्रीम कई मिनट तक बाधित रही। गार्ड के गिरने वाले वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "यह इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी है...उम्मीद करता हूं कि वह ठीक होगा।"