इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन के कारण शुक्रवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल नहीं होगा। इसके अलावा, रेचल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी के शुक्रवार के सभी शेड्यूल्ड मैच भी नहीं खेले जाएंगे।