महारानी के निधन के बाद पहली बार साथ दिखे विलियम, केट, हैरी और मेगन; वायरल हुई तस्वीरें

महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन के बाद प्रिंस विलियम व उनकी पत्नी केट मिडलटन और प्रिंस हैरी व उनकी पत्नी मेगन मर्कल पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नज़र आए। वे विंडसर कासल के बाहर दिखे जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की और लोगों से बातचीत की। बकौल रिपोर्ट्स, प्रिंस विलियम ने हैरी और मेगन को साथ आने को कहा था।