एलिज़ाबेथ-II का पार्थिव शरीर ला रही फ्लाइट इतिहास में सबसे ज़्यादा ट्रैक की जाने वाली फ्लाइट बनी

यूके की दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-II के पार्थिव शरीर को मंगलवार को जिस फ्लाइट में एडिनबर्ग से लंदन लाया गया, वह इतिहास में सबसे ज़्यादा ट्रैक की जाने वाली फ्लाइट बन गई है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24' ने बताया कि 4.79 मिलियन लोगों ने विमान की गतिविधि ऑनलाइन लाइव और करीब 2.5 लाख लोगों ने यात्रा उसके यूट्यूब चैनल पर देखी।