केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को बताया कि आयकर विभाग ने महाराष्ट्र की 4 स्टील मिलों के समूह पर छापेमारी के बाद ₹300 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का पता लगाया है। गौरतलब है, आयकर विभाग ने 23 सितंबर को समूह के जालना, औरंगाबाद, मुंबई और कोलकाता स्थित 32 परिसरों में छापेमारी की थी।