महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में ₹38 लाख के तीन इनामी नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ में रविवार को तीन नक्सलियों को मार गिराया। गढ़चिरौली के पुलिस उप-महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने 'एएनआई' को बताया, "मारे गए नक्सलियों पर कुल ₹38 लाख का इनाम था।" मृतकों में से एक नक्सली सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले वाहनों में आग लगाने व एक छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी था।