महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, कई लोग हुए घायल

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करने के लिए बने फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के दौरान इस फुटओवर ब्रिज से कुछ लोग गुज़र रहे थे जो नीचे पटरियों पर गिर गए।