महाराष्ट्र के पालघर में चोरी के शक में लोगों ने की एक शख्स की जमकर पिटाई, 5 लोग गिरफ्तार
पालघर (महाराष्ट्र) में ज्वेलरी शॉप से कथित तौर पर चोरी करने के शक में कुछ लोगों द्वारा एक शख्स की जमकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में पीड़ित के कपड़े व मुंह पर खून लगा हुआ दिखाई दे रहा है।