महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने के मामले में बिल्डर पर केस दर्ज, मौत का आंकड़ा 6 हुआ
महाराष्ट्र के भिवंडी में 3 मंज़िला इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने बिल्डर इंद्रपाल पाटिल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं, शनिवार को हुई इस घटना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजन को ₹5 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है।