महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे को स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे को स्ट्रोक के कारण मंगलवार रात को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने उनसे मुलाकात की। बकौल टोपे, "उनकी (मुंडे) हालत अब स्थिर है और परेशानी की कोई बात नहीं है। काम के तनाव और यात्रा आदि के कारण उन्हें असुविधा हुई थी।"