महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की एच.एन. रिलायंस अस्पताल में सफल सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी हुई और उनकी हालत स्थिर है। बकौल मुख्यमंत्री कार्यालय, यह सर्जरी डॉक्टर शेखर भोजराज और डॉक्टर अजित देसाई ने की। इससे पहले, एक कार्यक्रम में उद्धव गर्दन के दर्द में इस्तेमाल होने वाले सर्वाइकल कॉलर के साथ दिखे थे।