चंद्रपुर (महाराष्ट्र) के एक अधिकारी ने बताया है कि बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करने के लिए बने फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने से घायल हुई 48-वर्षीय महिला की मौत हो गई है। घटना में 12 अन्य लोग भी घायल हुए। बकौल जीआरपी, फुटओवर ब्रिज का हिस्सा ढहने से लोग 20-फीट नीचे पटरी पर गिर गए थे।