महाराष्ट्र के विदर्भ में पिछले 24 घंटों में छह किसानों ने की आत्महत्या, सभी पर था कर्ज़

विदर्भ (महाराष्ट्र) में पिछले 24 घंटों में कर्ज़ में डूबे छह किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार के एक निकाय ने बताया कि बारिश के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं और फसल बोने के लिए उन्हें नया लोन नहीं मिल पाया था। विदर्भ में बीते 2-वर्षों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्या की है।