inshorts

महाराष्ट्र के शख्स ने बनाया 'हेलीकॉप्टर', टेस्टिंग के समय ब्लेड से गला कटने से हुई मौत

फुलसावंगी (महाराष्ट्र) में परीक्षण के दौरान हेलीकॉप्टर के ब्लेड से गला कटने के बाद 24-वर्षीय स्कूल ड्रॉपआउट शेख इस्माइल की मौत हो गई। इस्माइल के दोस्त सचिन के अनुसार, ‘3 इडियट्स’ के रैंचो से प्रभावित इस्माइल 15 अगस्त को सार्वजनिक रूप से स्टील पाइप्स से बने हेलीकॉप्टर का अनावरण करने वाला था। इस्माइल ने यूट्यूब से हेलीकॉप्टर बनाना सीखा था।