महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परीक्षा परिणाम, तनीषा बोरामणि ने हासिल किए 100% अंक
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में छत्रपति संभाजीनगर की तनीषा बोरामणि नामक छात्रा ने 100% अंक हासिल किए हैं। इस साल 12वीं कक्षा में कुल 93.37% छात्र पास हुए हैं व लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 95.44% और लड़कों का 91.60% रहा है।