महाराष्ट्र में 2 कारों की टक्कर में एमएलसी किरण सरनाईक के रिश्तेदारों समेत 6 लोगों की हुई मौत
अकोला (महाराष्ट्र) में 2 कारों की टक्कर से हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है व 3 लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में एमएलसी किरण सरनाईक के रिश्तेदार भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अकोला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।