महाराष्ट्र में 20 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में लगी आग, घटना का वीडियो वायरल हुआ

नाशिक (महाराष्ट्र) में एक ट्रक में रखे 'जितेंद्र ईवी' के 20 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लग गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण हादसा फैक्ट्री...गेट पर हुआ। समय रहते हमारी टीम ने हालात पर काबू पा लिया।" बकौल प्रवक्ता, आग की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।