महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से दोबारा खुलेंगे सिनेमाघर व थिएटर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि राज्य में कोविड-19 सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का पालन कर 22 अक्टूबर से सिनेमाघर और थिएटर दोबारा खोले जाएंगे। बकौल मुख्यमंत्री कार्यालय, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर काम जारी है और जल्द ही घोषित की जाएगी। इससे पहले, राज्य सरकार ने 7 अक्टूबर से धार्मिक स्थल जनता के लिए खोलने की अनुमति प्रदान की।