महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोविड-19 के 41,434 नए मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के केस 1000 के पार

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 41,434 नए मामले सामने आए जबकि 13 कोविड-19 मरीज़ों की मौत हुई। वहीं, ओमीक्रॉन के 133 नए मामले दर्ज हुए जिसके बाद राज्य में अब तक ओमीक्रॉन के कुल 1009 मामले सामने आ चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 9,671 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं और सक्रिय मामले 1,73,238 हैं।