महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोविड-19 के 43,211 नए मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के केस 1600 के पार

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 43,211 नए मामले सामने आए जबकि 19 कोविड-19 मरीज़ों की मौत हुई। वहीं, ओमीक्रॉन के 238 नए मामले दर्ज हुए जिसके बाद राज्य में ओमीक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,605 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 33,356 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं और सक्रिय मामले 2,61,658 हैं।