महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,388 नए मामले सामने आए जबकि 12 कोविड-19 मरीज़ों की मौत हुई। वहीं, ओमीक्रॉन के 207 नए मामले दर्ज हुए जिसके बाद राज्य में अब तक ओमीक्रॉन के कुल 1,216 मामले सामने आ चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 15,351 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं और सक्रिय मामले 2,02,259 हैं।