महाराष्ट्र सरकार ने 7 अक्टूबर से कंटेनमेंट ज़ोन्स के बाहर धार्मिक स्थल जनता के लिए खोलने की अनुमति दी है। राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार, मास्क का इस्तेमाल, सामाजिक दूरी का पालन, थर्मल स्कैनिंग, हाथ धोना और हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। गौरतलब है, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 42,753 सक्रिय केस हैं।