महाराष्ट्र के ठाणे में एआईएमआईएम के दफ्तर में घुसे 10-12 लोगों ने तोड़फोड़ की जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल खबर, हमलावरों ने दफ्तर में मौजूद एक शख्स को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया और मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।