उल्हासनगर महानगरपालिका (महाराष्ट्र) ने बताया है कि शहर में गुरुवार को एक इमारत का हिस्सा ढहने से चार लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है और रेस्क्यू अभियान जारी है। यह बिल्डिंग करीब 25-साल पुरानी है और एक अधिकारी के अनुसार, इसमें पांच परिवार रह रहे थे।