महाराष्ट्र में एक कुएं में मिला तीन साल से केरल से फरार पॉक्सो ऐक्ट के तहत आरोपी का शव

रायगड (महाराष्ट्र) में 11-फरवरी को एक कुएं में 46-वर्षीय शख्स का क्षत-विक्षत शव तैरता हुआ मिला था जो कि तीन साल से केरल से फरार चल रहे पॉक्सो ऐक्ट के तहत आरोपी था। पुलिस के मुताबिक, 8-फरवरी को दो स्थानीय लोगों ने विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।