महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 8 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 40 हो गई। नए मरीज़ों में 6 पुणे से जबकि 1-1 मरीज़ मुंबई व कल्याण-डोंबिवली से हैं और सभी कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके हैं। देश में ओमीक्रॉन के 113 मामले हो गए हैं।