महाराष्ट्र में कोर्ट ने मारपीट के दोषी को 21 दिन तक पेड़ लगाने व नमाज़ पढ़ने का दिया आदेश
नासिक (महाराष्ट्र) की एक अदालत ने मारपीट के एक मामले के दोषी मुस्लिम युवक को 21 दिनों तक रोज़ाना 2 पेड़ लगाने और दिन में 5 बार नमाज़ पढ़ने का आदेश दिया है। इस 30 वर्षीय युवक के खिलाफ 2010 में सड़क हादसे को लेकर एक शख्स पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।