महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पिछले 24-घंटों में राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में 1,052 मामलों की वृद्धि दर्ज होने के बाद कहा है कि यह चिंताजनक है। टोपे ने कहा, "मुंबई में संक्रमण दर अभी 4% है, अगर 5% से अधिक हुई तो प्रतिबंधों पर विचार किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "हमें टीकाकरण पर ज़ोर देना होगा।"