धुले (महाराष्ट्र) में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के 69 पुलिस प्रशिक्षुओं को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी प्रवीण कुमार पाटिल के मुताबिक, संभवत: रात के भोजन के बाद प्रशिक्षु बीमार पड़ गए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं की हालत स्थिर है और उनमें से 29 को निगरानी में रखा गया है।