महाराष्ट्र में खुले धार्मिक स्थल, डिप्टी सीएम ने सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा

कोविड-19 महामारी के चलते बंद महाराष्ट्र के धार्मिक स्थल नवरात्रि के पहले दिन आम जनता के लिए दोबारा खोल दिए गए। उप-मुख्यमंत्री अजित पवार धार्मिक स्थल खुलने के बाद गुरुवार सुबह सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति देते हुए कोविड-19 नियमों के पालन की अपील की थी।