महाराष्ट्र में गोदान एक्सप्रेस के 1 डिब्बे में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
नासिक रोड (महाराष्ट्र) रेलवे स्टेशन के पास मुंबई से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) जा रही गोदान एक्सप्रेस के 1 डिब्बे में शुक्रवार को आग लग गई। डिब्बे में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।