महाराष्ट्र में घर के टॉयलेट से हिस्स-हिस्स की आवाज़ आने के बाद होल से निकला 10 फीट लंबा सांप

महाराष्ट्र में एक व्यक्ति को हाल ही में अपने घर के टॉयलेट में हिस्स-हिस्स की आवाज़ सुनाई दी जिसके बाद उसे टॉयलेट के होल में 10-फीट लंबा सांप दिखा। इसके बाद उसने सांप पकड़ने वाली सर्पमित्र शीतल कासर को बुलाया। बकौल शीतल, यह धामण सांप है जो ज़हरीले नहीं होते और आमतौर पर चूहों और मेंढकों को खाते हैं।