inshorts

महाराष्ट्र में चट्टान से 500 फीट नीचे गिरी कार; 3 लोगों की हुई मौत, 3 घायल

रायगड (महाराष्ट्र) में शनिवार को एक कार के चट्टान से 500 फीट नीचे गिरने के बाद उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पु्लिस ने कहा, "शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि ड्राइवर ने फिसलन वाली जगह पर ब्रेक लगाए और उसे (कार) नियंत्रित नहीं कर पाया।"