महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी बुज़ुर्ग महिला, आरपीएफ जवान ने बचाया
महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन पर प्लैटफॉर्म से गुज़र रही ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश के दौरान एक बुज़ुर्ग महिला के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि प्लैटफॉर्म पर मौजूद एक आरपीएफ जवान तुरंत भागते हुए महिला को पकड़कर ट्रेन से दूर खींच लेता है और उनकी जान बचा लेता है।