महाराष्ट्र में ज़मानत से फरार होने के 23 साल बाद पकड़ा गया गैंगस्टर अमर नाइक का सहयोगी

एक अधिकारी ने बताया है कि गैंगस्टर अमर नाइक के कथित गिरोह के सदस्य रविंद्र ढोले को मंगलवार को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया। ढोले को 1998 में डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और 1999 में ज़मानत मिलने के बाद से वह फरार था। बकौल अधिकारी, गिरफ्तारी के समय ढोले 26 साल का था।