महाराष्ट्र में डेटा सेंटर की स्थापना पर ₹50,000 करोड़ निवेश करेगा अदाणी समूह
दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में चल रही विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने अदाणी समूह के साथ एक गीगावॉट क्षमता का डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए बुधवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत अदाणी समूह महाराष्ट्र में यह डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए अगले 10 वर्षों में ₹50,000 करोड़ का निवेश करेगा।