महाराष्ट्र में ड्रग्स फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, ₹150 करोड़ से अधिक की मेफेड्रोन ड्रग्स ज़ब्त
मुंबई पुलिस (महाराष्ट्र) ने सांगली में छापेमारी कर एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से ₹150 करोड़ से अधिक की करीब 100 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स, कैश, कार, सोने के जेवर, उपकरण व केमिकल समेत अन्य सामग्री ज़ब्त की है। बकौल पुलिस, आरोपी मुंबई में मेफेड्रोन ड्रग्स की आपूर्ति करते थे।