महाराष्ट्र में दिनदहाड़े बिल्डर को घर के बाहर मारी गईं गोली, हुई मौत; वीडियो आया सामने

नांदेड़ (महाराष्ट्र) में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े शहर के संजय बियानी नामक नामी बिल्डर को उनके घर के पास गोली मारीं जिसके बाद उनकी मौत हो गई। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि बियानी जैसे ही गाड़ी से उतरते हैं, उन्हें गोली मार दी जाती है। बकौल पुलिस, एसआईटी टीम का गठन किया गया है।