महाराष्ट्र में नई सरकार ईडी की है, एकनाथ और देवेंद्र की सरकार: डिप्टी-सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद सोमवार को कहा, "यह सही है कि...नई सरकार ईडी की है...एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार।" इससे पहले, विधायिका यामिनी जाधव के पक्ष बदलने को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में ईडी-ईडी के नारे लगे थे। दरअसल, यामिनी के पति को पहले ईडी ने समन किया था।