महाराष्ट्र में नाबालिग साली का यौन शोषण करने के दोषी को हुई 10 साल कारावास की सज़ा

ठाणे (महाराष्ट्र) की एक अदालत ने 35-वर्षीय शख्स को अपनी पत्नी की नाबालिग बहन का यौन शोषण करने व उसे लोहे के पाइप से पीटने और गर्म चिमटे से दागने के जुर्म में 10 साल कारावास की सज़ा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने दोषी शख्स पर ₹8,000 का जुर्माना भी लगाया है। गौरतलब है, यह मामला 2018 का है।