पुलिस के अनुसार, ठाणे (महाराष्ट्र) में मंगलवार को ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के बाद हुए विवाद के कारण दोस्त की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार व दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। बकौल पुलिस, तीनों आरोपियों ने शख्स पर धारदार चाकू से हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।