महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेज़िडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के अध्यक्ष डॉ. अविनाश दहीफले ने बताया कि पिछले चार दिनों में महाराष्ट्र में विभिन्न अस्पतालों के 338 रेज़िडेंट डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। गौरतलब है, राज्य में गुरुवार को ओमीक्राॅन वैरिएंट के 79 मामलों समेत 36,265 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए थे जिससे सक्रिय मामले बढ़कर 1,14,847 हो गए थे।