महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को राज्य के रेस्टोरेंट्स व दुकानों को खोलने की समयसीमा को बढ़ाने का फैसला किया और एम्यूज़मेंट पार्कों को फिर से खोलने की अनुमति दी। बकौल सीएमओ, एम्यूज़मेंट पार्क 22 अक्टूबर से खुलेंगे लेकिन फिलहाल वॉटर राइड्स की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।