महाराष्ट्र में बुलेट बाइक चुराने वाले 'बंटी-बबली' गिरफ्तार, शादी के लिए जुटा रहे थे रुपए
ठाणे (महाराष्ट्र) पुलिस ने बुलेट बाइक चुराने वाले शख्स और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा, "ये तो सही में बंटी-बबली हैं। आरोपी लीव-इन में रहते थे और शादी के लिए रुपए जुटा रहे थे। शख्स चोरी के लिए प्रेमिका को साथ ले जाता था।" बकौल पुलिस, आरोपी 13 महीने जेल में रहकर बाहर आया था।