पुणे (महाराष्ट्र) पुलिस ने एक 20-वर्षीय युवक से कथित मारपीट के मामले में 13-लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बकौल शिकायतकर्ता, वह अपनी महिला मित्र और एक पुरुष दोस्त के साथ राजा बहादुर मिल्स इलाके में गया था जहां एक आरोपी ने महिला को देखकर सीटी बजाई। विरोध करने पर पीड़ित और उसके दोस्त से मारपीट की गई।