महाराष्ट्र में मास्क में माइक व बैट्री लगाकर कॉन्स्टेबल की परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी

पिंपरी चिंचवाड़ (महाराष्ट्र) में एक अभ्यर्थी फेस मास्क में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाकर शुक्रवार को कॉन्स्टेबल की परीक्षा देने पहुंचा। खबर के अनुसार, पुलिस ने जैसे ही मास्क से बैट्री, माइक व सिम कार्ड बरामद किए आरोपी अभ्यर्थी तुरंत वहां से भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।